Home खेल ओमान में टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर और UAE में मेन इवेंट होने...

ओमान में टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर और UAE में मेन इवेंट होने से बोर्ड की 3 परेशानियां दूर; विदेशी खिलाड़ी भी आ सकते हैं

327
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

BCCI का मास्टर-स्ट्रोक:ओमान में टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर और UAE में मेन इवेंट होने से बोर्ड की 3 परेशानियां दूर; विदेशी खिलाड़ी भी आ सकते हैंदुबई5 घंटे पहलेभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप को UAE में कराने का फैसला लिया है। इस फैसले से बोर्ड ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। दरअसल, वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच ओमान में कराए जाएंगे। जबकि मेन इवेंट UAE में होगा। ऐसे में बोर्ड को 10-12 दिन पहले ICC को पिच सौंपने में अब दिक्कत नहीं आएगी।साथ ही UAE में अब IPL फेज-2 का सफल आयोजन हो पाएगा। बोर्ड ने अपनी कई और परेशानियां भी दूर कर ली हैं। हालांकि, BCCI और ICC ने वर्ल्ड कप को लेकर अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।

ICC को समय से पिच सौंप सकेगा BCCIICC पहले इसको लेकर बेहद चिंतित था कि IPL और वर्ल्ड कप की तारीखें आसपास होने से पिच की दिक्कत आएगी। IPL के मैचों से पिच को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए ICC को 10-12 दिन पहले पिच चाहिए थी। ऐसे में अब नए प्लान से बोर्ड ने ICC को शिकायत का कोई मौका नहीं दिया है।प्लान के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप के 12 क्वालिफायर मैच 17 अक्टूबर से ओमान में कराए जाएंगे। वहीं, मेन लेग UAE में अक्टूबर के चौथे हफ्ते से शुरू होगा। ऐसे में ICC को पर्याप्त समय में पिच सौंप दी जाएगी।

ओमान में हो सकते हैं शुरुआती राउंड के कुछ मुकाबलेप्लान के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप का पहला राउंड 8 टीमों के बीच दो ग्रुप में खेला जाएगा। इसमें 12 मैच होंगे। इनमें से 4 टीमें (दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम) सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। यह 8 टीमें बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पपुआ न्यू गिनी हैं। यह दोनों ग्रुप के मैच UAE और ओमान में हो सकते हैं।सुपर-12 में होंगे 30 मैचसुपर-12 राउंड 24 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। इस राउंड में 2 ग्रुप में 12 टीमें होंगी, जो कुल 30 मैच खेलेंगी। ये सभी मैच तीन वेन्यू दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जा सकते हैं। 12 टीमों में से 4 पहले राउंड की क्वालिफायर और बाकी ICC वर्ल्ड रैंकिंग की टॉप-8 टीमें होंगी। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे, जिसमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल होगा।