Home Uncategorized सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

270
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर 30 जून 2021पुलिस विभाग में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए छह अधिकारियों-कर्मचारियों को आज स्मृति चिन्ह और शॉल एवं श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गयी। पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती संध्या द्विवेदी, निरीक्षक श्री लखन लाल नायक, निरीक्षक श्री नरेन्द्र, उप निरीक्षक सुश्री कृष्णा सिसोदिया, निरीक्षक श्री केशव प्रसाद सोनी और प्रधान आरक्षक श्री मुन्नी प्रसाद यादव को विदाई दी गई।पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी ने सेवा निवृत्त हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा की है, पुलिस विभाग आप सभी का योगदान हमेशा याद रखेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता ने सेवा निवृत्त सभी अधिकारी कर्मचारियों के सफल कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री बीएल धु्व सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।