Home Uncategorized विधायक एवं कलेक्टर ने महादेव तालाब में चल रहे सौदर्यीकरण कार्य का...

विधायक एवं कलेक्टर ने महादेव तालाब में चल रहे सौदर्यीकरण कार्य का लिया जायज़ा।

164
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

एकजुकेशन सिटी में चल रहे निर्माण कार्यों को तेजी के साथ संचालित करने दिये निर्देश।

कुशल चोपड़ा बीजापुर

बीजापुर 27 अगस्त 2021- विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने नगर के ऐतिहासिक सरोवर महादेव तालाब सौंदर्यीकरण कार्य सहित एजुकेशन सिटी के निर्माण कार्याें का जायजा लिया तथा सभी कार्यों को तेजी के साथ  संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। वहीं स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक सरोवर महादेव तालाब के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण की स्वीकृति उपरांत इसे जनभावना के अनुरूप विकसित एवं सौंदर्यीकरण करने की दिशा में उन्नयन कार्य सहित रनिंग पॉथवे, चौपाटी, फूड, कोर्ट, चिल्ड्रन पार्क, गार्डन, पार्किंग ईत्यादि कार्य किया जायेेगा। इस दौरान एजुकेशन सिटी में मॉडल कॉलेज, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंन्द्र, 250 शैय्यायुक्त बालक एवं कन्या छात्रावास ईत्यादि निर्माण कार्यों को तेजी के साथ संचालित कर नियत समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए।