Home नई दिल्ली पर्यटकों की भारी संख्या होने से टनल के नॉर्थ पोर्टल पर ...

पर्यटकों की भारी संख्या होने से टनल के नॉर्थ पोर्टल पर लग गया जाम

718
0
पर्यटकों की भारी संख्या होने से टनल के नॉर्थ पोर्टल पर लग गया जाम
tarnel traffic
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • हिमाचल में बर्फबारी का लुत्फ उठाने अटल टनल जाने वाले यात्रियों को करना पड़ेगा भीड़ का सामना

रायपुर, 04 दिसम्बर | दो दिनों तक सैलानियों के लिए अवरूद्ध रही अटल टनल को प्रशासन ने खोल दिया है। पर्यटक सुबह दस बजे सोलंगनाला से भेजे जायेंगे। शाम चार बजे तक उन्हें मनाली या सोलंगनाला वापस आना होगा। वहीं रोहतांग दर्रा की तरफ पर्यटक कोठी तक जा सकेंगे।

बर्फबारी होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात दिसंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

सुबह 10 बजे के बाद सोलंगनाला से टनल की ओर पर्यटकों को भेजा गया है। लेकिन पर्यटकों की भारी संख्या होने से टनल के नॉर्थ पोर्टल पर जाम लग गया है। सड़क के दोनों ओर बर्फ होने से वाहनों को पार्क करना परेशानी बन गया है। बताया जा रहा है कि दो दिनों के लिए टनल बंद रहने से शनिवार को मौसम खुलने के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है।