Home Uncategorized गुजरात में सामने आया ओमिक्रॉन का पहला मामला

गुजरात में सामने आया ओमिक्रॉन का पहला मामला

733
0
omicron-variant_
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 04 दिसम्बर |(The case of the variant omicron) देश में कर्नाटक के बाद अब गुजरात में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का मामला सामने आया है। यह केस गुजरात के जामनगर शहर में मिला है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला शख्स हाल ही में जिम्बाब्वे से जामनगर लौटा था। एयरपोर्ट पर कोरोना का टेस्ट कराने के दौरान उसका सैंपल पॉजिटिव मिलने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई, जिसमें उसे नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। देश में अब नए वैरिएंट के तीन मामले हो गए हैं।

कर्नाटक में मिले थे दो ओमिक्रॉन संक्रमित
देश में नए वैरिएंट के अब तीन मरीज हो गए हैं। इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट के दो केस मिले थे। ये मरीज 66 और 46 साल के हैं। ये दोनों ही शख्स वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

इसके अलावा राजस्थान में भी दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

सूरत में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव
गुजरात में सूरत के रांदेर की श्रीनाथ सोसाइटी में एक दंपती और उनके बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों संक्रमितों की कोई ट्वैवल हिस्ट्री नहीं है। दंपती वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुके हैं। अब इस सोसाइटी को क्लस्टर घोषित कर दिया गया है। प्रशासन इसे लेकर अलर्ट हो गया है। सोसाइटी में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है।