Home छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की कार्यवाही में 11 गिरफ्त

आबकारी एक्ट की कार्यवाही में 11 गिरफ्त

716
0
11 arrested in excise act proceedings
Abkari Act ki Karyvahi
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सूरजपुर, 7 दिसंबर | Abkari Act Ki Karyvahi : सूरजपुर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशीली वस्तुओं के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुए, क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं सक्रिय मुखबीर लगाने के निर्देश दिये हैं।

इसी क्रम में सोमवार को थाना चंदौरा पुलिस (Abkari Act Ki Karyvahi) ने अवैध महुआ शराब बेंचने वाले को पकड़ा। जिसमें ग्राम घुमाडांड के निवासी मिथलेश देवांगन के घर से 4 लीटर अवैध महुआ शराब, चंदननगर के बलराम सिंह के घर से से 3 लीटर, रमकोला के ग्राम बेदमी निवासी भुनेश्वर के घर से 4 लीटर, श्याम सुन्दर खैरवार के घर से 3 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त हुआ है।

इन सबके घर से कुल 14 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है तो वहीं भटगांव थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पिये जाने वाले 7 लोगों को पकड़ा। जिनमे गुरूउद्दीन गुप्ता, दिनेश, सुखसेन सिंह, जीतन सिंह, महंगु राम राजवाड़े, बिहारी लाल राजवाड़े, रूप नारायण राजवाड़े का नाम शामिल है। जिनके ऊपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।