Home छत्तीसगढ़ जिले के सौर जनजाति के लोगों को निवास की जानकारी देने के...

जिले के सौर जनजाति के लोगों को निवास की जानकारी देने के निर्देश

251
0
Instructions for giving residence information to the people of Solar tribe of the district
Prashikchand Sansthaan
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जांजगीर-चांपा ,7 दिसंबर | Prashikchand Sansthaan : संचालनालय, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सौर जनजाति का फोटो हैण्डबुक तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले यदि इस जनजाति के लोग निवासरत हैं तो उन्हें अपने निवास की जानकारी देने फोन नंबर जारी किया गया है।
जनगणना 2011 के अनुसार जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले में यह जनजाति निवासरत है।

स्थानीय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी में इन जनजाति से संबंधित परिवार के निवासरत् होने संबंधी प्रमाण नही मिले हैं।

सौर जनजाति से संबंध रखने वाले परिवार / व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यालय, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (Prashikchand Sansthaan) क्षेत्रीय इकाई बिलासपुर छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर- 8889729886 और 9993646048 से सम्पर्क करें ताकि उक्त जनजाति की फोटो हैण्डबुक तैयार की जा सके।