Home छत्तीसगढ़ सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सहयोग राशि प्रदान कर गृह मंत्री ने...

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सहयोग राशि प्रदान कर गृह मंत्री ने सैनिकों के पराक्रम को किया याद

221
0
On Armed Forces Flag Day, the Home Minister remembered the valor of the soldiers by providing assistance
jhanda divash
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • सैनिकों के साहस और वीरता से मिलती है देश प्रेम की सीख : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर, 7 दिसंबर | Jhanda Diwash : सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सेना के पराक्रम को याद किया। अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री साहू ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता से हमें  देश प्रेम की सीख मिलती है। सेना द्वारा समय-समय पर  किए गए महान कार्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए दी गई बलिदानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह दिन भी हमें सैनिकों और उनकी भावनाओं से जुड़कर राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। गृहमंत्री साहू ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Jhanda Diwash) निधि में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए सहयोग राशि भेंट करते हुए कहा कि देश की सेवा करने वालों के सहयोग के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया।(Jhanda Diwash) इस अवसर पर संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मैडल, सूबेदार मेजर वेद प्रकाश साहू, हवलदार बी. रवि, सी. एल साहू, के. एस आर मूर्ति, हवलदार नवल कुमार सहित भूतपूर्व सैनिक आदि उपस्थित थे।