Home देश Big Breaking News: सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

Big Breaking News: सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

453
0
Big Breaking News: Army's MI-17 helicopter crashes
MI-17Helicopter Crash
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली।  MI-17Helicopter Crash : तमिलनाडु के कन्नूर में सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश ( MI-17 Helicopter Crash) हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी सवार थे।

इस मामलें में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 4 अफसरों की मौके पर ही मौत हो गई।

हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के सुलुर एयर बेस से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि सेरणा के किसी निजी कार्यक्रम में ये सभी अधिकारी CDS रावत के साथ जा रहे थे। तमिलनाडु के कुनूर के रास्ते ऊंटी के करीब हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ।

जिसमें 14 अधिकारी शामिल थे। रेस्क्यू में 3 अधिकारीयों को अभी अस्पताल पहुँचाया गया है। लेकिन अभी तक वायु सेना ने मौत की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं दी है।

समाचार एजेंसियों के मुताबिक जो वीडियों फुटेज सामने आए हैं उसमे हेलीकॉप्टर पूरी तरह से ध्वस्त नज़र आ रहा है।

प्रारंभिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर ( MI-17 Helicopter Crash) में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं।

क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी, एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे।

बीएन थापर रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि सुलुर एयर बेस से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है। आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन तकनीकी गड़बड़ी का अंदेशा जताया जा रहा है। सेना ने घटना की जांच के लिए आदेश दे दिया है।

बीएन थापर रक्षा विशेषज्ञ ने इसे दुर्भाग्य जनक हदशा कहा है। जहां पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है ऊंचे पहाड़ी पर वहां पर रेस्क्यू टीम को भी पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।