Home छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : अभ्यर्थियों के खर्च के हिसाब के लिए निर्वाचन...

नगरीय निकाय चुनाव : अभ्यर्थियों के खर्च के हिसाब के लिए निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त

710
0
Urban body elections: Election expenditure auditor appointed to account for the expenditure of the candidates
Nagri Nikay Chunav
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेमेतरा,9 दिसम्बर | Nagriy Nikay Chunav : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर नगर पंचायत मारो मे आम निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद बेमेतरा के वार्ड क्र. 05 एवं 11, नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड 11 में उप निर्वाचन 2021 के अन्तर्गत व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु नगरीय निकाय/वार्डवार अधिकारी को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त किया गया है.

जो नोडल अधिकारी (व्यय लेख) राजेश कुमार तिवारी जिला कोषालय बेमेतरा के निर्देशन में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पार्षद अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी समस्त कार्यो का सम्पादन करेंगे।

इनमें नगर पंचायत (Nagriy Nikay Chunav) मारो मे वार्ड 01 से 08 हेतु निर्वाचन व्यय संपरीक्षक रोहित कुमार सोनी सहायक सांख्यिकी अधिकारी, जिला योजना एवं सांख्यिकी बेमेतरा एवं वार्ड 09 से 15 हेतु निर्वाचन व्यय संपरीक्षक भुनेश्वर सिंह सहायक सांख्यिकी अधिकारी, जिला योजना एवं सांख्यिकी बेमेतरा को नियुक्त किया गया है।

नगर पंचायत थाना खम्हरिया वार्ड 11 हेतु निर्वाचन संपरीक्षक नीरज खत्री स.वि.अ. (साजा) बेमेतरा, नगर पालिका परिषद बेमेतरा वार्ड 05 एवं 11 हेतु व्यय संपरीक्षक ए.के. वैष्णव लेखा अधिकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बेमेतरा एवं रिजर्व मे अश्वनी कुमार साहू सहा. कोषालय अधिकारी बेमेतरा को नियुक्त किया गया है।