Home छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. तंबोली ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

प्रभारी सचिव डॉ. तंबोली ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

383
0
In-charge Secretary Dr. Tamboli inspected the paddy procurement center
Dhan kharidi Kendra
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • कॉफी प्लांटेशन, बस्तर पपीता, बादल, कलागुड़ी का भी किया अवलोकन

जगदलपुर, 09 दिसम्बर | Dhaan kharidi Kendra : छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के आयुक्त और बस्तर जिला प्रभारी सचिव डॉ. अय्याज तंबोली ने गुरूवार को जिले के विकासखंड बास्तानार के धान खरीदी केंद्र ( Dhaan Kharidi Kendra) में पहुंचकर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी सुचारू संचालन के साथ-साथ किसानों को खरीदी केंद्र में आवश्यक सुविधा देने की व्यवस्था करें।

साथ ही उपार्जन केंद्र (Dhaan Kharidi Kendra) में भंडारण की व्यवस्था का संज्ञान लेकर धान की गुणवत्ता की जांच सतत् करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत प्रभारी सचिव ने डिलमिली क्षेत्र के कोयकीमारी में कॉफी प्लांटेशन और कॉफी नर्सरी के कार्यों की अवलोकन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कैलाश कोडोपी एसडीएम तोकापाल आस्था राजपूत, सहित खाद्य, नागरिक आपूर्ति, केंद्रीय सहकारी बैंक, उद्यानिकी, कृषि महाविद्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव न तीरथगढ़ स्थित पपीता प्लांटेशन का अवलोकन करते महिला स्व सहायता समूह के कार्यों को सराहा। साथ ही आसना में स्थित बादल एकेडमी, कलागुड़ी बस्तर आर्ट, दलपत सागर के विकास कार्यों का अवलोकन कर प्रशासन द्वारा किए कार्यों की सराहना की।