Home देश CDS बिपिन रावत की अंतिम विदाई

CDS बिपिन रावत की अंतिम विदाई

212
0
CDS Bipin Rawat's last farewell
cds-bipin-rawat_
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली,10 दिसम्बर | भारत के पहले CDS (Chief of Defense staff) बिपिन रावत समेत तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है.

जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास से बरार स्क्वायर ले जाया जा रहा है. अंतिम संस्कार के वक्त उन्हें 17 तोपों की सलामी दी जाएगी. इस दौरान 800 जवान यहां मौजूद रहेंगे.

CDS (Chief of Defense staff) बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की बेटियां कृतिका और तारिनी ने अपने माता-पिता को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

आज सुबह ही जनरल रावत (General Bipin Rawat) और उनकी पत्नी का शव उनके शासकीय आवास पर पहुंचाया गया. जहां आम लोगों ने अपने वीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धंजलि दी।

इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिव एनवी रमन्ना, किसान नेता राकेश टिकैत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तमाम केंद्रीय मंत्रियों, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव समेत कई नेताओं ने भी श्रद्धंजलि दी।