Home छत्तीसगढ़ Breaking : CM भूपेश का ऐलान : सोनाखान तहसील में तब्दील

Breaking : CM भूपेश का ऐलान : सोनाखान तहसील में तब्दील

141
0
Breaking: CM Bhupesh's announcement: Sonakhan transformed into Tehsil
CM-Announcement
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 10 दिसम्बर | CM Announcement : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने सीएम भूपेश सोनाखान पहुंचे थे। वहां सीएम भूपेश ने सोनाखान में आयोजित समारोह में बड़ी घोषणा की है।

राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक के करीब शहीद वीरनारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है।

सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक के करीब शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा (CM Announcement) स्थापित की जाएगी।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही सोनाखान तहसील के अस्तित्व में आ जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के मौके पर प्रतिमा का आवरण किया जायेगा।

प्रतिमा कहाँ स्थापित की जाएगी इसका स्थान चयन भी किया जा चुका है। कि रायपुर के जयस्तंभ चौक में ही अंग्रेजों ने वीरनारायण सिंह को फांसी में लटकाया था। यही कारण है कि प्रतिमा के लिए इसी स्थान को चुना गया है।

इसके साथ ही सीएम भूपेश ने विधायक चंद्रदेव राय और स्थानीय निवासियों की बहुप्रतीक्षित सोनाखान को तहसील (CM Announcement) बनाने की मांग पर सहमति जाता दी है।

इस अवसर पर प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।