Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का...

राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

571
0
One day workshop organized on the occasion of National Human Rights Day
Manav adhikar diwash
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोरिया, 10 दिसम्बर | Rastriy manvadhikar diwash : 10 दिसम्बर राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मानवाधिकार दिवस (Rastriy manvadhikar diwash) प्रत्येक वर्ष आज के दिन लोगों में सामाजिक, सांस्कृतिक और शारीरिक अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस अवसर पर बैकुंठपुर स्थित नवीन गर्ल्स कॉलेज में (Rastriy manvadhikar diwash) एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया.

जिसमें डीएमसी यूनिसेफ रूमाना खान द्वारा बालिकाओं को मानव अधिकार आयोग, संवैधानिक मूल्य और अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया तथा साथ ही लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की  बालिकाएं कोविड 19 के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए महिलाओं और बच्चों की सहायता हेतु बनाए गए ब्लू ब्रिगेड अभियान में कार्यरत हैं।

ये बालिकाएं टीकाकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता पर लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। इस कार्य में एनएसएस की बालिकाओं के द्वारा भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा रही है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य रंजना सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, बालिकाएं तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।