Home क्राइम सूरजपुर पुलिस ने ऑनलाईन ठगी मामले में गिरीडीह जामताड़ा के 3 ठग...

सूरजपुर पुलिस ने ऑनलाईन ठगी मामले में गिरीडीह जामताड़ा के 3 ठग को किया गिरफ्तार

591
0
Surajpur police arrested 3 thugs of Giridih Jamtara in online cheating case
Thagi ke mamale
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • आरोपियों से 1,01,400 रूपये, कार, बाईक, 3 नग मोबाईल, 5 नग एटीएम कार्ड, 14 नए एटीएम कार्ड व 1 नग कट्टा किया जप्त

सूरजपुर,10 दिसम्बर | Thagi ke mamle : विचित्र विश्वास निवासी ग्राम लटोरी ने चौकी-लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया.

इंन्डसंन बैंक अम्बिकापुर के खाता से 17 लाख 98 हजार 495 रूपये को अज्ञात व्यक्ति बैंक अधिकारी होना बताकर ऑनलाईन ठगी कर लेने की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 240/21 धारा 420 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के लिए जिला स्तरीय टीम गठित कर लगाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर (Thagi ke mamle) के मार्गदर्शन में मामले की विवेचना के दौरान रकम ट्रान्जेक्शन की जानकारी एवं नई तकनीक की मदद से ठगों की जानकारी मिली की आरोपी झारखण्ड के है।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन (Thagi ke mamle) में गठित जिला स्तरीय टीम विधिवत् झारखण्ड के लिए रवाना हुई, पुलिस टीम ने गिरीडीह में घेराबंदी कर स्वीफ्ट कार सहित गिरीडीह झारखण्ड के मोहम्मद जसीम अंसारी एवं कुतबुल अंसारी को पकड़ा गया।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि 13 सितम्बर को प्रार्थी को बैंक का अधिकारी होना बताकर उसके मोबाईल पर फोन कर बिजली बिल भुगतान की जानकारी देने के बहाने मोबाईल पर लिंक भेजकर बैंक डिटेल की जानकारी लेते हुए रकम की ऑनलाईन ठगी करना स्वीकार किया।

आरोपी मो. जसीम अंसारी ने यह भी बताया कि वह पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश, आसाम, बिहार के लोगों का आईडी प्राप्त कर उसके जरिए विभिन्न बैंकों में फर्जी खाता खोलवाकर उसमें ठगी की रकम ट्रान्सफर करता था।

विभिन्न बैंकों के खाता में आए राशि को आरोपी कुतबुल अंसारी द्वारा एटीएम में जाकर राशि आहरण कर बांट लेते थे, और इनके साथ साजिद अंसारी भी सम्मिलित है। मामले में पुलिस टीम ने आरोपी साजीद अंसारी को गिरीडीह में घेराबंदी कर बाईक के साथ पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर 1,01,400/- रूपये नगद, स्वीफ्ट डिजायर कार जेएच 10 बीडी 0706, अपाचे मोटर सायकल जेएच 15 वाई 6974, मोबाईल 3 नग, एटीएम कार्ड 5 नग तथा भविष्य में फर्जी करने हेतु 14 नए विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड एवं जसीम के कार की तलाशी लेने पर 1 नग कट्टा किया गया है।

प्रकरण में आईटी एक्ट की धारा 66(डी), धारा 25 आर्म्स एक्ट, धारा 120बी, 34 भादवि पृथक से जोड़ी जाकर आरोपी (1) मोहम्मद जसीम अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरीडीह झारखण्ड (2) साजीद अंसारी पिता जमशेद अंसारी उम्र 27 वर्ष निवासी मुरली पहाड़ी, थाना मरगोमुण्डा, जिला देवघर झारखण्ड (3) कुतबुल अंसारी पिता गुलाब हुसैन उम्र 26 वर्ष निवासी बाकीकला, थाना अहिल्यापुर, जिली गिरीडीह, झारखण्ड को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम की इस सफलता पर पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंजर अजय कुमार यादव ने 20 हजार रूपये नगद देने की घोषणा की है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, विशाल मिश्रा, आरक्षक अजय प्रताप राव, अखिलेश पाण्डेय, मोहम्मद अकरम, नंदकिशोर राजवाड़े, महेन्द्र प्रताप सिंह व ललन सिंह सक्रिय रहे।