Home छत्तीसगढ़ कमार बच्चों की माताओं ने तीन दिवसीय ग्राम स्तरीय टी.एल.एम् प्रदर्शनी में...

कमार बच्चों की माताओं ने तीन दिवसीय ग्राम स्तरीय टी.एल.एम् प्रदर्शनी में बनाये ज्ञानवर्धक शैक्षणिक मॉडल

435
0
Mothers of Kamar children made informative educational models in three-day village level TLM exhibition
advashi vanchal
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

“आदिवासी विकासखंड नगरी के वनांचल क्षेत्र स्थित विशेष संरक्षित कमार जनजाति के बच्चों के पालकों ने तीन दिवसीय सहायक शिक्षण निर्माण प्रदर्शनी में दी अपनी सहभागिता”

नगरी-धमतरी, 10 दिसम्बर | Vananchal Chetra : कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में नगरी विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विशेष संरक्षित कमार जनजाति के बच्चों के शैक्षणिक गुणात्मक विकास हेतु समग्र शिक्षा अंतर्गत सहायक शिक्षण सामग्रियों (टी एल एम् ) से कमार विद्यार्थियों के पालको ने बनाये शैक्षणिक मॉडल.

विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तीन दिवसीय सहायक शिक्षण सामग्री (टी.एल.एम् निर्माण) प्रदर्शनी दिनांक 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2021 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गयी.

वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देशन में नवपहल कर शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल करते हुए विशेष संरक्षित जनजाति कमार समुदाय के कक्षा 1 से 8 वीं में अध्ययनरत 147 शालाओं के बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु कमार बच्चों के पालकों,विशेषतः कमार बच्चों के माताओं द्वारा स्वयं पहल कर मास्टर ट्रेनर्स शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से दैनिक कक्षा शिक्षण में उपयोग में लाये जाने वाले विषय आधारित सहायक शिक्षण सामग्री टी.एल.एम्. का निर्माण कर शिक्षा के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता दी.

नगरी विकासखंड के 147 ग्रामों के कमार बाहुल्य प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में (Vananchal Chetra) दिनांक 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2021 के मध्य कमार जनजाति के बच्चों के बौद्धिक विकास में उतरोत्तर वृद्धि तथा बच्चों के शैक्षणिक गुणात्मक विकास में सहायक सिद्ध होने वाले

टी.एल.एम्.शिक्षण सामग्री का बच्चों के पालकों तथा ग्रामवासियों के बीच प्रदर्शनी आयोजित की गयी,जिसमे बड़ी संख्या में कमार बच्चों के पालक एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए.

नगरी विकासखंड के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में अध्ययनरत विशेष संरक्षित कमार जनजाति के बच्चों के पठन-पाठन में सहयोग प्रदान करने तथा कक्षा शिक्षण में विषय आधारित सीखने की क्षमता में अभिवृद्धि हेतु सभी विषयों पर आधारित सहायक शिक्षण सामग्री (टी.एल.एम्.) का निर्माण करने हेतु समग्र शिक्षा के सहयोग से दिनांक 7 से 9 दिसंबर 2021 तक तीन दिवस सहायक शिक्षण सामग्री (टी.एल.एम्.) निर्माण एवं प्रदर्शनी 95 प्राथमिक शालाओं एवं 52 माध्यमिक शालाओं में कमार शिक्षकों तथा मास्टर ट्रेनर्स के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण सह प्रदर्शनी का बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने कमार बाहुल्य विभिन्न ग्रामों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कमार विद्यार्थियों के माताओं द्वारा निर्मित किये गए सहायक शैक्षणिक सामग्री (टी.एल.एम्.) का निरीक्षण किये तथा उनका उत्साहवर्धन कर शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रेरित किये.

सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण सह प्रदर्शनी (Vananchal Chetra) में ग्राम वासी तथा कमार बच्चों के पालकगण सम्मिलित हुए, कमार विद्यार्थियों के माताओं द्वार्रा आकर्षक मॉडल तैयार किये गए, जिससे कमार जनजाति के बच्चों का गुणात्मक शैक्षणिक विकास में वृद्धि होगी.

तीन दिवसीय सहायक शिक्षण निर्माण एवं प्रदर्शनी को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर्स–शारदा प्रसाद ग्वाले, मनोज कुमार पटेल, छनिता साहू, सोनिया साहू,अनूप ध्रुव, यतीन्द्र गौर, राजेश तिवारी, नैनी ठाकुर, ओमप्रकाश देव, प्रतिभा देहारी, चन्द्र किरण देवांगन,संतोष बांधव,सुरेन्द्र प्रजापति, कंचन साहू, नूतन डोटे, शशिकला बैरागी, भारती ठाकुर,पूर्णेश्वर देव, विनीता शांडिल्य, शैलेन्द्र चंचल चाणक्य, गिरधारी साहू, प्रफुल्ल चन्द्र सिंह्सार, हुलास सुर्याकर, विशेष संरक्षित जनजाति कमार समुदाय के शिक्षक-शिक्षिकाएं-शिवचरण नेताम,प्रभु लाल नेताम,संतोष कुमार सोरी, जसनी नेताम,गजराज ओटी,कु.मंनमोतीं नागवंशी,कु.चन्द्रकला कुंजाम,झुमुक लाल नायक,बदराम मरकाम,विष्णु कुमार मरकाम,चम्पू राम पहारिया,भैया लाल सोरी,शिव कुमार नेताम,रमेश कुमार कमार,राजकुमार नेताम, देवकुमार नाग,मान सिंह नेताम,गोकुल सोरी,रामनाथ सोरी, रानिका कोर्राम,सुख लाल नेताम,सरोज कुमार नेताम, असंता नेताम, कु.रुखो पहारिया,पवन देव सोरी विशेष संरक्षित जनजाति कमार समुदाय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित शिक्षा विभाग के प्राचार्य,व्याख्यातागण, संकुल शैक्षिक समन्वयकों,प्रधान पाठकों ने सक्रिय योगदान दिया.