Home छत्तीसगढ़ सेवा सेतु पोर्टल की चार नवीन सेवाओं के लिए ऑपरेटरों को दिया...

सेवा सेतु पोर्टल की चार नवीन सेवाओं के लिए ऑपरेटरों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

1
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सेवा सेतु ऑपरेटरों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पोर्टल के अंतर्गत उपलब्ध नवीन सेवाओं की आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान ऑपरेटरों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र, नाम परिवर्तन हेतु साधारण राजपत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु आवेदन तथा व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) से संबंधित सेवाओं की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही इन सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन पत्र में सही जानकारी दर्ज करने तथा पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

 

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सेवा सेतु ऑपरेटरों को नवीन सेवाओं के संचालन में दक्ष बनाना तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियों को कम करना है, ताकि नागरिकों के आवेदनों का सही एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। नवीन सेवाओं के संबंध में ऑपरेटरों की दक्षता बढ़ने से आम नागरिकों को आवेदन करने में सुविधा मिलेगी तथा शासकीय सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।