Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां 29 दिसम्बर तक आमंत्रित

राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां 29 दिसम्बर तक आमंत्रित

971
0
Entries invited for National Handicrafts Award till 29th December
Rastriy Hastshilp Puruskar
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिलासपुर, 11 दिसम्बर | Rastriy Hastshilp Puruskar : कार्यालय विकास आयुक्त भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार योजना वर्ष 2019 के लिए छ.ग. (Rastriy Hastshilp Puruskar) हस्तशिल्प विकास बोर्ड एच-2/117 पानी टंकी के पास, नर्मदा नगर बिलासपुर में हस्तशिल्प प्रविष्टियां अब 29 दिसम्बर 2021 तक जमा की जा सकती है।

निर्धारित फार्म कार्यालय छ.ग.(Rastriy Hastshilp Puruskar) हस्तशिल्प विकास बोर्ड, बिलासपुर से निःशुल्क उपलब्ध है।

निर्धारित दिवस तक आवेदन फार्म एवं उत्कृष्ट कलाकृतियां कार्यालय में जमा किये जा सकते है।

इसके पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

चयनित शिल्पी को 1 लाख रूपए नगद, स्मृति चिन्ह, शाॅल एवं श्रीफल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

जिले के हस्तशिल्प के शिल्पकारों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुरस्कार योजना के लिए अपनी प्रवृष्टियां निर्धारित अवधि के अंदर जमा करें।