Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का ट्रांसजेंडर समुदाय ने ड्राईविंग ट्रेनिंग शुल्क में 50 प्रतिशत छूट...

मुख्यमंत्री का ट्रांसजेंडर समुदाय ने ड्राईविंग ट्रेनिंग शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने के लिए जताया आभार

858
0
Transgender community thanked the Chief Minister for giving 50 percent exemption in driving training fee
Cg Mitva Sankalp Samiti
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 11 दिसम्बर | Cg Mitva Sankalp Samiti : नवा रायपुर से लगे गांव तेन्दुआ में नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए प्रशिक्षण शुल्क में 50 फीसदी छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़़ मितवा संकल्प समिति ने आभार जताया।

छत्तीसगढ़़ मितवा संकल्प समिति (Cg Mitva Sankalp Samiti) ने मुख्यमंत्री को भेजे आभार पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा से ट्रांसजेंडर समुदाय कौशल प्राप्त करने की ओर प्रेरित हुआ है।

साथ ही इस घोषणा के परिणाम स्वरूप राज्य में समावेशी विकास का वातावरण भी तैयार होगा और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

समिति ने सरकार की ओर से(Cg Mitva Sankalp Samiti) ट्रांसजेंडर समुदाय के लगातार उत्साहवर्धन के लिए कृतज्ञता जाहिर की है।

समिति ने ड्राईविंग इंस्टीट्यूट में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को प्रशिक्षण में अवसर देने तथा निर्धारित शुल्क में विशेष छूट की घोषणा पर परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का भी आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि बीते 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) के लोकार्पण समारोह में आईडीटीआर में ट्रेनिंग के लिए निर्धारित फीस में महिला एवं ट्रांसजेंडर के लिए 50 प्रतिशत छूट और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की घोषणा की है।