Home छत्तीसगढ़ लखनपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री,कार्यकर्ताओं से की कई मुद्दों पर मंथन

लखनपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री,कार्यकर्ताओं से की कई मुद्दों पर मंथन

589
0
Education Minister reached Lakhanpur, brainstormed on many issues with the workers
Premsai Singh Tekam
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सूरजपुर,11 दिसम्बर | Premsai Singh Tekam : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सरगुजा जिले के लखनपुर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यालय में उनका फूल माला पहना कर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की तथा (Premsai Singh Tekam) पार्टी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने विकासखंड के विभिन्न विषयों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से ( Premsai Singh Tekam) चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करने दिशा निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही विकासखंड के दूरस्थ इलाकों में जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी या शिक्षक विहीन स्कूल है, उन स्कूलों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इस दौरान विक्रमादित्य सिंह देव, अमित सिंहदेव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नरेंद्र पांडेय, शराफत अली, दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता, गप्पू खान मुकेश सिंह इरशाद खान मकसूद हुसैन रमजान खान प्रकाश ठाकुर वही उनके साथ जयनगर के सामाजिक कार्यकर्ता राजू सिंह खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, बीआरसी उषाकिरण बाखला, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता शैलेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।