Home छत्तीसगढ़ भाजयुमो शहर मंडल ने देश के CDS जनरल शहीद बिपिन रावत सहित...

भाजयुमो शहर मंडल ने देश के CDS जनरल शहीद बिपिन रावत सहित अन्य 11 सैन्य सैनिकों को दीया भावपूर्ण श्रद्धांजलि

975
0
BJYM city board paid tribute to the country's CDS General Shaheed Bipin Rawat and other 11 army soldiers
Sahid Diwash
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सूरजपुर, 12 दिसम्बर | Sahid Diwas : तमिलनाडु के कुन्नूर में अचानक हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में देश के प्रमुख CDS बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11 अन्य सैन्य अधिकारी-जवानों का अचानक निधन हो गया.

जिनको याद करते हुए शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक में भाजयुमो शहर मंडल के द्वारा देश में हुई इस गहरी छती पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन के नेतृत्व में शहीदों (Sahid Diwas) की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन धारण किया.

अंत में जवानों की (Sahid Diwas) शहादत पर कार्यकर्ताओं के ह्रदय के अंतर्मन के स्वर से शहीद विपिन रावत अमर रहे, शहीदों का बलिदान हम नहीं भूलेंगे, भारत माता की जय, भारत के वीर जवानों की जय, वंदे मातरम जैसे लोगों ने नारे लगाये जिससे शहर गूंजमय हो उठा.तो वही भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के वीर जवानों के शहादत को अपूरणीय क्षति बताया है.

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, अखिलेश सोनी, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू), भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती, जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल व प्रीतम सोनी, उपाध्यक्ष संजू सोनी, प्यारे साहू, संजय यादव व सलमान खान, मंत्री राकेश महाराज, मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज सोनी, विकास साहू, लोकनाथ बैगा, नितिन सोनी, अनिल गुप्ता, बजरंग राजवाड़े, लालसाय विश्वकर्मा, आनंद सोनी, शंकर जिंदिया, अजय सिंह, राजू देवांगन, राजेश साहू, शिवशंकर साहू, भोला साहू, अनिल साहू, संजू रोहिल्ला सहित भारी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.