Home छत्तीसगढ़ स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ेगा छत्तीसगढ़ : ‘रन फॉर सीजी प्राइड’...

स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ेगा छत्तीसगढ़ : ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन 14 दिसंबर को

404
0
Chhattisgarh will run for self-respect and pride: 'Run for CG Pride' will be organized on December 14
Run for CG Pride
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 12 दिसंबर | Run for CG Pride : छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन को आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में छत्तीसगढ़िया लोक कला, संस्कृति, परम्परा और विकास की नई बयार के लिए काम करते हुए राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है।

अपने कामों से (Run for CG Pride) छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बीते तीन सालों में जो नई अलख जगाई है, वह अभूतपूर्व है। ऐसे मौके पर आगामी 14 दिसबंर को सुबह 6.30 बजे से ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाएगा।

‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का मुख्य आयोजन राजधानी रायपुर में होगा, जहां भगत सिंह चौक से दौड़ की शुरुआत होगी। इस ‘रन फ़ॉर छत्तीसगढ़ प्राइड’ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे।

दौड़ को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें एक 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष श्रेणी में होगी। इसमें 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। 

इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, पी.डब्लू.डी. चौक (मजार चौक), इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। 

जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक व 14 साल से कम उम्र के बच्चों की एक श्रेणी रखी गई है। इस वर्ग में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। 

इनके लिए कलेक्टर चौक, राजभवन चौक के आगे सी.जी. आर.आर.डी.ए., इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है।

जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए,  (Run for CG Pride) द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। इस तरह इन दोनों वर्गो के प्रतिभागियों को अलग-अलग दूरी तय करनी होंगी।

इसके साथ ही फोटोग्राफी, स्लोगन, रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ मैराथन सहित विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 12 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागी हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट www.cgmodel.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।