Home देश कोरोना के बाद अब ओमीक्रॉन की बाढ़ मचा रही कहर

कोरोना के बाद अब ओमीक्रॉन की बाढ़ मचा रही कहर

666
0
After Corona, now the flood of Omicron is causing havoc
New variant Omicron Cases
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर | New variant Omicron Cases : नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले मिलने के बाद एक बार फिर से लोगों में गंभीरता देखी जा सकती है। अभी कुछ राज्यों में ही इस नए वेरिएंट के मामले रिपोर्ट हुए हैं, लेकिन इसको लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

इस बीच भारत में कोविड-19 के ताजा आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं।

सोमवार को ताजा अपडेट के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 7,350 (New variant Omicron Cases) नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए।

इसके साथ ही देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 46 लाख 97 हजार 860 हो गई है, जबकि एक्टिव केस घटकर 91,456 हो गए।तो वंही पिछले 561 दिनों में सक्रिय केस सबसे कम है।

आज के आंकड़ों के अनुसार, 202 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,75,636 हो गई है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 825 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।

राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ 133.17 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। भारत की COVID-19 टैली की बात करें तो 7 अगस्त (2020) को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख मामलों को पार कर गया था।

यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख मामलों को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

भारत ने 4 मई तक दो करोड़ मामलों और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आंकड़ों को पार कर लिया था।