Home छत्तीसगढ़ पंचम छत्तीसगढ़ विधानसभा का शुरू हुआ शीतकालीन सत्र

पंचम छत्तीसगढ़ विधानसभा का शुरू हुआ शीतकालीन सत्र

541
0
Winter session of fifth Chhattisgarh Legislative Assembly started
vidhan_shabha_satra
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 13 दिसम्बर | Pancham Cg Vidhansabha satra : पंचम छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुरू हुआ। जिसमें राज्यगीत से सदन की शुरुआत की गई।

राज्यगीत होने के बाद 8 दिसम्बर को हुवे वायुसेना हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में दिवंगत भारत के प्रथम CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 11 सैन्य अधिकारीयों को श्रद्धंजलि दी गई।

साथ ही (Pancham Cg Vidhansabha satra) विधानसभा के दिवंगत सदस्यों में खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह, गोंदिल प्रसाद अनुरागी, राजिन्दरपाल सिंह भाटिया, युद्धवीर सिंह जूदेव, मूलचंद खंडेलवाल और मनुराम कच्छ को भी सदन में श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह से अपनी आत्मीयता का जिक्र करते हुए उनके मानवीय गुणों और क्षमताओं का उल्लेख किया। और प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित सैन्य अधिकारीयों के निधन को उन्होंने देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक श्रद्धांजलि देते हुवे गोंदिल प्रसाद अनुरागी, युद्धवीर सिंह जूदेव, राजिंदर पाल सिंह भाटिया और मूलचंद खंडेलवाल की स्मृतियों पर बात की।

उन्होंने, जनरल बिपिन रावत को असाधरण वयक्तित्व बताते हुए उनके निधन को देश के लिए एक बड़ा नुकसान कहा।

बता दें कि (Pancham Cg Vidhansabha satra) विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर 2021 तक चलेगा। पांच दिनों के इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी,जिसमें कुल 755 सवाल लगाए गए हैं। इनमें कुल तारांकित 382 और कुल अतारांकित 373 सवाल लगाए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.महंत ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी हैं।