Home छत्तीसगढ़ किसानों की सुविधा के लिए घरघोड़ा,तमनार की सहकारी समितियों में पहुंच रहा...

किसानों की सुविधा के लिए घरघोड़ा,तमनार की सहकारी समितियों में पहुंच रहा मोबाइल एटीएम वैन

155
0
Mobile ATM van reaching the cooperative societies of Gharghoda, Tamnar for the convenience of farmers
Cg sahkari yojna
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कलेक्टर भीम सिंह ने दिए निर्देश शेड्यूल अनुसार तय स्थानों पर निर्धारित तिथियों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा मोबाइल एटीएम वैन का संचालन

रायगढ़, 14 दिसम्बर | Colector Bhim singh ka Nirdesh : कलेक्टर भीम सिंह ने किसानों को भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने मोबाइल एटीएम वैन संचालन करने के निर्देश दिए थे।

जिसके तहत छ.ग. राज्य सहकारी बैंक (Colector Bhim singh ka Nirdesh) की शाखा द्वारा घरघोड़ा व तमनार विकासखण्ड के दूरस्थ अंचलों में स्थित सहकारी समितियों में मोबाईल एटीएम वैन का संचालन किया जा रहा है।

जिससे बैंक के ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर भुगतान की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। घरघोड़ा एवं तमनार विकासखंडों के विभिन्न समितियों में मोबाईल एटीएम वैन के संचालन हेतु शेड्यूल बनाया गया है।

जिसके तहत घरघोड़ा विकासखण्ड के 14 व 15 दिसम्बर को टेण्डा नवापारा, 16 व 17 दिसम्बर को छर्राटांगर में मोबाइल एटीएम वैन पहुंचेंगे।

इसी प्रकार तमनार विकासखण्ड के अंतर्गत 18 व 19 दिसम्बर को तमनार, 20 व 21 दिसम्बर को जरेकेला, 22 व 23 को दिसम्बर को खम्हरिया, 24 व 25 दिसम्बर को उरबा, 26 व 27 दिसम्बर को धौराभांटा, 28 दिसम्बर को हमीरपुर, 29 दिसम्बर को सराईटोला तथा 30 व 31 दिसम्बर को  सराईपाली में मोबाईल एटीएम वैन का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।