Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से बालोद जिले के यादव महासभा और गोडमर्रा ग्रामवासियों की सौजन्य...

मुख्यमंत्री से बालोद जिले के यादव महासभा और गोडमर्रा ग्रामवासियों की सौजन्य मुलाकात

171
0
Courtesy meeting of Yadav Mahasabha and Godmarra villagers of Balod district with Chief Minister
Saojanya Mulakat
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 14 दिसम्बर | Saojanya Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बालोद जिले के यादव महासभा और गोडमर्रा ग्रामवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

यादव महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल को यादव महासभा बालोद के सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया।

विकासखंड डोंडीलोहारा अंतर्गत गोडमर्रा ग्राम के निवासियों ने (Saojanya Mulakat) मुख्यमंत्री को ग्राम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा और रामकुमार यादव, यादव महासभा बालोद के अध्यक्ष चन्द्रहास यादव, सचिव रूपलाल यादव, महामंत्री भीषम यादव, कोषाध्यक्ष शिवकुमार यादव और ग्राम गोडमर्रा से नरेन्द्र वर्मा, कश्यप सिंह, हनुमान प्रसाद देशमुख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।