Home छत्तीसगढ़ एफसीआई के गोदाम में जिले के मित्तल राईसमिल द्वारा जमा कराया गया...

एफसीआई के गोदाम में जिले के मित्तल राईसमिल द्वारा जमा कराया गया संभाग का पहला लॉट चावल

167
0
The first lot of rice deposited by Mittal Rice Mill of the district in the FCI warehouse
Dhaan kharidi
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • धान के उठाव व मिलिंग के साथ-साथ चावल जमा करने की भी हुई शुरूआत

बलरामपुर, 14 दिसम्बर | Dhaan Kharidi : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है तथा प्रशासन की व्यवस्था से किसान अपना उपज आसानी से बेच पा रहे है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के पहल पर (Dhaan Kharidi) धान का उठाव भी तीव्र गति से हो रहा है तथा कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। धान खरीदी होने के साथ-साथ मिलिंग उपरांत एफसीआई व नान के गोदामों में निर्धारित गुणवत्ता का चावल जमा करना महत्वपूर्ण है।

जिले में मिलिंग के लिए (Dhaan Kharidi) धान का उठाव हो रहा है तथा मिलिंग पश्चात् आज जिले के मित्तल राईसमिल द्वारा सरगुजा संभाग का पहला लॉट विश्रामपुर स्थित एफसीआई के गोदाम में जमा कराया गया है।

कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के साथ उठाव व मिलिंग तथा निर्धारित मात्रा में एफसीआई तथा नान के गोदामों में चावल के आपूर्ति की सूक्ष्म निगरानी की जा रही है।

उन्होंने मिलरों के साथ बैठक कर एफसीआई में मानक अनुरूप चावल तैयार कर जमा करने हेतु निर्देशित किया था। परिणाम स्वरूप आज सरगुजा संभाग का पहला लॉट बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एफसीआई के गोदाम में जमा कराया  गया है।

ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए जिले को 35 हजार मेट्रिक टन चावल एफसीआई में जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें से मित्तल राईसमिल द्वारा 29 टन चावल का पहला लॉट जमा कराया गया।

जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 330496.40 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।