Home छत्तीसगढ़ बारदाना को लेकर किसी भी प्रकार का समस्या नही : चन्द्राकर

बारदाना को लेकर किसी भी प्रकार का समस्या नही : चन्द्राकर

176
0
No problem with gunny bags: Chandrakar
Dhaan Uparjan Kendra
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • चन्द्राकर ने सारागांव धान उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा, 15 दिसंबर, | Dhaan Uparjan kendra : अध्यक्ष अपेक्स बैंक बैजनाथ चन्द्राकर ने आज सारागांव धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। चन्द्राकर ने धान बेचने आये किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने ने बताया कि (Dhaan Uparjan kendra) धान खरीदी में बारदाने को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। किसान स्वयं के बारदानों में भी धान बेच सकते है। इसका ऑनलाइन एण्ट्री भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि (Dhaan Uparjan kendra) राज्य सरकार द्वारा पुराना बारदानें के लिए 25 रुपये प्रति बारदाना तय किया गया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्रति बारदाना 25 रूपए की दर से किसानों के खाते में भुगतान किया जाएगा।

चन्द्राकर ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्धारित अनुपात में केन्द्र के तौल क्षमता के अनुसार टोकन जारी करें। खरीदे गये धान का उठाव भी निरंतर जारी रहे यह सुनिश्चित किया जाय।

ताकि आने वाले धान के लिए समुचित स्थान उपलब्ध रहे।  निरीक्षण के दौरान अपैक्स बैंक के उप महाप्रबंधक भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक ए के लहरे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी अश्वनी पाण्डेय सहित धान खरीदी से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।