Home खेल फिटनेस को लेकर सख्त हुआ क्रिकेट बोर्ड

फिटनेस को लेकर सख्त हुआ क्रिकेट बोर्ड

264
0
Cricket board became strict about fitness
Shrilanka Kriket Bord
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 20 दिसम्बर | Shrilanka Kriket Bord : क्रिकेट में अब काफी बदलाव आ चुका है, गेंद और बल्ले के हुनर के अलावा खिलाड़ियों की फिटनेस भी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है.

इसी क्रम में (Shrilanka Kriket Bord) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सख्त फैसला लिया है कि अब सभी खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट देना होगा. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सभी प्लेयर्स के लिए नए साल से फिटनेस के नए पैमाने निर्धारित कर दिए हैं.

खास बात ये है कि गाइडलाइन्स के मुताबिक, यदि खिलाड़ी फिट नहीं पाए जाते हैं, तो उनका वेतन भी कट सकता है. गाइडलाइन्स में बताया गया है कि यदि कोई खिलाड़ी 8.35 मिनट से 8.55 मिनट में 2 किमी. दौड़ता है, तो कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, जो उसकी सैलरी निर्धारित की गई है, उसमें कटौती की जा सकती है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Shrilanka Kriket Bord) के यो-यो टेस्ट में 2 किमी. की दौड़ को मापदंड बनाया गया है. इसमें यदि कोई 8.55 मिनट से ज्यादा समय लेता है, तो उसका टीम में चयन नहीं होगा. 8.35 से 8.55 मिनट पर वेतन काटा जाएगा, हालांकि ये प्लेयर टीम में शामिल हो सकते हैं.

वहीं, यदि कोई खिलाड़ी 2 किमी. के लिए 8.10 मिनट से कम वक़्त लेता है, तो उसका सेलेक्शन हो सकेगा. यही टीम में चयनित होने का नया पैमाना होगा.

इसका पहला फिटनेस टेस्ट 7 जनवरी को होगा, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों को शामिल होना होगा. इसके साथ ही महीने में कभी भी रैंडम टेस्टिंग की जा सकती है.