Home विचार छोटी सी काली मिर्च में है कई तत्वों का समावेश

छोटी सी काली मिर्च में है कई तत्वों का समावेश

171
0
Small black pepper contains many elements
kali-mirch
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 20 दिसम्बर | Kaali Mirch : लोगो के स्वास्थ के लिए काली मिर्च बेहद गुणकारी और लाभकारी है। काली मिर्च के सेवन से सर्दी, जुकाम और हाजमा ठीक होता है। साथ ही मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है। सेहत के अलावा काली मिर्च मुसीबतों को भी दूर करता है।

काली मिर्च के उपाय से धन लाभ के संकटों से भी छुटकारा मिलता है।
चलिए आपको बताते है कि किस तरह से काली मिर्च हमारे जीवन को सूधारने में लाभकारी और गुणकारी है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि धन का आवक चाहते हैं तो इसके लिए (Kaali Mirch) काली मिर्च के 5 दाने लें। इसके बाद इसे 7 बार सिर के ऊपर से वार कर किसी चौराहे या सुनसान जगह पर खड़े होकर चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें।

साथ ही पांचवें दाने को आसमान की ओर उछालकर फेंक दें। इतना करने के बाद बिना पीछे देखे घर वापस आ जाएं। इससे धन की आवक होती है।

काली मिर्च ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में एक रामबाण दवा है। जिससे कई दोष भी दूर होते हैं।

शनि के कष्टों से छुटकारा पाने के लिए भी (Kaali Mirch) काली मिर्च खास है। शनि देव के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए काले कपड़े में काली मिर्च और 11 रुपए बांधकर दान करने से शनि की ढैय्या से छुटकारा मिल जाता है।

अमावस्या या पूर्णिमा के दिन काली मिर्च के कुछ दानों को लेकर ‘ओम् क्लीं’ इस मंत्र को बोलते हुए परिवार में सदस्यों के सिर से घुमाते हुए दक्षिण दिशा में फेंक दें। इससे से दुश्मन शांत होते हैं।

किसी आवश्यक काम के लिए घर से निकलते वक्त मुख्य दरवाजे पर काली मिर्च रखें। इसके बाद इसी काली मिर्च पर पैर रखते हुए बाहर कदम बढ़ाएं। जिस भी काम के लिए यात्रा करेंगे, वह सफल होगा।

काली मिर्च के 7-8 दाने को लेकर घर के किसी कोने में दिये में रखकर जला दें। इसके अलावा 5 ग्राम हींग, 5 कपूर और 6 काली मिर्च को मिलाकर छोटे-छोटे दाने बना लें इसके बाद इसे सुबह-शाम घर में जलाएं। इससे आर्थिक तंगी के साथ-साथ नजर दोष से भी छुटकारा मिलती है।