Home रायपुर रायपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा: 1 अक्टूबर, एक दिन एक तारीख, एक...

रायपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा: 1 अक्टूबर, एक दिन एक तारीख, एक घंटा’ के तहत वृहद स्वच्छता अभियान

5
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत “1 अक्टूबर, एक दिन, एक तारीख, एक घंटा” कार्यक्रम के तहत नगर पालिक निगम रायपुर, कलिंगा विश्वविद्यालय के सहयोग से आज सिद्धार्थ चौक स्थित नारहरेश्वर (नरैया) तालाब में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान में कलिंगा विश्वविद्यालय के लगभग 90 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर लगभग 3.5 मीट्रिक टन कचरे का संग्रहण किया गया। एकत्रित कचरे का नगर निगम की कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हेतु परिवहन किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वच्छ भारत मिशन मुख्यालय एवं जोन क्रमांक-4 के अधिकारियों की उपस्थिति रही। बिसलेरी इंटरनेशनल प्रा. लि. की ओर से श्री दीपक गुप्ता एवं श्री बाला सैदाबाबू उपस्थित रहे। वहीं कलिंगा विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. हर्षा शर्मा, NCC Coordinator के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के NCC एवं NSS स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अभियान का उद्देश्य जलाशयों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करना, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्टों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को स्वच्छता गतिविधियों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना था।

सभी प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग एवं जनभागीदारी से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ रायपुर के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी विशेष बल दिया गया।

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं सतत् शहर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।