Home प्रशासनिक NIT रायपुर में संपन्न हुआ “Traffic Hackathon 2026” का फाइनल प्रेजेंटेशन राउंड

NIT रायपुर में संपन्न हुआ “Traffic Hackathon 2026” का फाइनल प्रेजेंटेशन राउंड

8
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं तकनीक-संवर्धित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा आयोजित *”Traffic Hackathon 2026″* का अंतिम प्रस्तुतीकरण (Final Presentation Round) आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 17 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन प्राप्त प्रविष्टियों की दो-स्तरीय स्क्रूटनी के बाद 06 प्रमुख विषयों के शीर्ष प्रतिभागियों को इस अंतिम चरण के लिए चुना गया था।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा॰पु ॰से॰) तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) डॉ. अर्चना झा ने विशेष रूप से कार्यक्रम निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों का बारीकी से निरीक्षण कर प्रतिभागियों से उनके प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली समझी तथा युवाओं द्वारा प्रस्तुत तकनीकी समाधानों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

*विशेषज्ञ निर्णायक मंडल (Jury Panel):*

प्रतियोगियों के प्रोजेक्ट्स के निष्पक्ष एवं तकनीकी मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में मुख्य रूप से श्री डी. के. प्रधान (Retd. E-in-C, PWD), श्री शलील राय श्रीवास्तव (E-in-C, NRDA), डॉ. सनी देओल (Associate Professor, Civil Engineering, NIT रायपुर), श्री एस. एन. पाठक (Ex DGM, SAIL),श्रीमती स्नेहिल साहू (ACP, यातायात, रायपुर), श्री गुरजीत सिंह (DSP, रायपुर) तथा विशेष अतिथि के रूप में डॉ. पवन मिश्रा (सह प्राध्यापक, NIT रायपुर) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तकनीकी आकलन और मूल्यांकन में विशेष तकनीकी सहयोग हेतु The Institution of Engineers (India), Chhattisgarh State Centre की ओर से डॉ. अजय त्रिपाठी (मानद सचिव), श्री अरविंद रस्तोगी (Head, Technovations Bhilai), श्री एस. एन. पाठक (Ex DGM, SAIL) एवं श्री ए. वाई. वी. चेनुलू (DGM, CET/SAIL) ने अपना महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

*थीम अनुसार शामिल प्रतिभागी:*

 

• *यातायात अभियांत्रिकी एवं प्रबंधन:* शुभम शर्मा, अदिति उपाध्याय, फरजान खान व अशर अमीन, वी. सुहासिनी, कृष्णा अग्रवाल एवं राजेश कुमार मिश्रा

• ⁠*पार्किंग प्रबंधन:* फरजान खान व अशर अमीन, सारांश शिर्के, पार्थ-नित्या-सौम्या, प्रियांशु सिंह एवं परम शौर्य पतले।

• ⁠*गैर-मोटर चालित परिवहन:* पूर्व कुमार साहू, फरजान खान व अशर अमीन, धैर्य वाधवा, अनिकेत पाठक एवं अंकित नारेडी।

• ⁠*सार्वजनिक परिवहन एकीकरण:* हर्षवर्धन सिंह बिष्ट, पूर्व कुमार साहू, शताक्षी त्रिपाठी, अशर अमीन, भावेश अग्रवाल व अविनाश चौधरी।

• ⁠*सुरक्षा एवं जाम/भीड़भाड़ समाधान:* करण कुमार भारती, प्रवीण कुमार श्रीवास, अंकित, प्रवीण कुमार चौरे, कार्तिके पंत, कृष्णा एवं लंका तुषार।

• ⁠*यातायात प्रबंधन में AI एवं IoT का एकीकरण:* तजेन्द्र चंद्राकर, राजेश कुमार मिश्रा, सागर साहू, वी. सुहासिनी, अक्षिता, अभिषेक मिश्रा, शुभम शर्मा, पीयूष देवांगन एवं श्री राम द्विवेदी।

जूरी सदस्यों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा चयनित उत्कृष्ट, व्यावहारिक एवं तकनीक-आधारित नवाचारों का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी साथ ही पृथक से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।साथ ही इस हैकेथॉन के दौरान प्राप्त सुझावों का गहन अध्ययन व विश्लेषण कर आगामी समय में रायपुर की यातायात प्रणाली में सुधार हेतु विधिवत क्रियान्वित किया जाएगा।