अपराध पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत थाना टिकरापारा पुलिस ने चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 27.09.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री रोबिनसन गुड़िया के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि काली मंदिर के पास देवपुरी में एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर *आरोपी अनिल विश्वकर्मा उर्फ टिल्लू, पिता रमेश विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर* को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से *01 नग धारदार लोहे का चाकू* बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 908/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
जप्त मशरूका: 01 नग धारदार लोहे का चाकू।
इस कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






