Home रायपुर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा के बाढ़ प्रभावित...

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

3
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन श्री टंकराम वर्मा जी ने आज तहसील तिल्दा के बाढ़ प्रभावित ग्राम लखना एवं बलौदीखुर्द का निरीक्षण किया।

मंत्री वर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के ठहरने हेतु बनाए गए अस्थायी आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

मंत्री वर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आवास, स्वच्छ पेयजल, भोजन एवं चिकित्सा सुविधा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन प्रभावितों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।