Home छत्तीसगढ़ मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर 15 करोड़ रूपये के विकास कार्य...

मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर 15 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत

524
0
Development work of Rs 15 crore approved on the recommendation of Minister Dr. Dahria
Dr.Shivkumar Dhariya
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 21 दिसंबर | Dr. Shivkumar Dahariya : छत्तीसगढ़ शासन केे नगरीय-प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुसंशा पर रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 14 करोड़ 61 लाख 67 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ऐ सिंचाई कार्य क्षेत्र के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। (Dr. Shivkumar Dahariya) मंत्री डहरिया ने लोगों की मांग एवं आवश्यकता को देखते हुए इन कार्यों को स्वीकृत कराया है।

स्वीकृत कार्यों में (Dr. Shivkumar Dahariya) आरंग विकासखंड के कुरूद जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग, अमेठी तटबंध और दोदें व्यपवर्तन योजना के कार्य शामिल है।

डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर के आरंग विकासखंड के स्वीकृत कार्यों में अमेठी तटबंध के निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 54 लाख 96 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। सिंचाई योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों का सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कुरूद जलाशय के जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 4 करोड़ 77 लाख 80 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। सिंचाई योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के किसानों को 45.28 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इसी तरह दोंदे व्यपवर्तन योजना के जीर्णोंधार एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 48 लाख 51 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। योजना के तहत इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर करीब 251 हेक्टेयर क्षेत्र में रूपांकित सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।

इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग को कार्य कराने हेतु जारी की गई है।