Home बस्तर परशुरामपुर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

परशुरामपुर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

532
0
Surprise inspection of Parshurampur Paddy Purchase Center
dhaan kharidi
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जिला जनसम्पर्क कार्यालय सूरजपुर (छ.ग.)

सूरजपुर,21 दिसम्बर 2021 | Dhaan Kharidi : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहूल देव ने परशुरामपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।     

धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर (Dhaan Kharidi) धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धान खरीदी के लिए जरूरी संसाधनों, बारदानों सहित कम्प्यूटर आपरेटर और नमी मापक यंत्र आदि व्यवस्थाओं के बारे में समिति प्रबंधकों से जानकारी ली।

कलेक्टर ने (Dhaan Kharidi) खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर बेचने लाए गए धान की गुणवत्ता, समिति में बारदाना की उपलब्धता, जारी किये जा रहे टोकन, पंजी संधारण तथा धान खरीदी की मात्रा आदि का जायजा लिया।  

कलेक्टर ने वर्तमान मौसम को देखते हुए खरीदे गये धान को आकस्मिक बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।नमी मापक यंत्र लेकर खरीदे गये धान की बोरियों में लगाकर धान मे नमी का प्रतिशत भी चेक किया।  

किसानों से भी बात की और धान खरीदी के बारे में विस्तार से पूछा।