Home नई दिल्ली देश के विकास में रिसर्च की अहम भूमिका : Deputy Chief Minister...

देश के विकास में रिसर्च की अहम भूमिका : Deputy Chief Minister मनीष सिसोदिया

520
0
Research plays an important role in the development of the country: Deputy Chief Minister Manish Sisodia
Deputy Chief Minister Manish Sisodiya
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली,24 दिसम्बर | Deputy Chief Minister Manish Sisodiya : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन के चौथे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए- कहा की देश के विकास में रिसर्च की अहम भूमिका होती है।

यूनिवर्सिटी अपना फोकस रिसर्च पर बढ़ाए सरकार हर तरफ से सहयोग करेगी।

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आम आदमी के जीवन को आसान बनाने वाली चीजों पर फोकस करते हुए रिसर्च कीजिए।सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodiya) ने कहा कि बतौर शिक्षा मंत्री मेरी इस यूनिवर्सिटी से उम्मीद थी कि वो क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर खरा उतरे।

इस संस्थान ने दोनों ही मुकाम हासिल किया है। हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। इस तरह के टॉप संस्थान में सीटों की संख्या बढ़ाने में सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। हम बजट की कमी नहीं होने देंगे।

देश में दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है (Deputy Chief Minister Manish Sisodiya) जहां केजरीवाल सरकार अपने बजट का 25 फिसदी खर्च शिक्षा क्षेत्र पर करती है।

केजरीवाल सरकार दिल्ली के नरेला में इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन का नया कैंपस बना रही है। ये कैंपस 50 एकड़ में बनेगा। इस कैंपस में 25 हजार छात्राओं को दाखिला मिलेगा।

आगे उन्होनें कहा कि IGDTUW ने देश और दिल्ली के विकास में तथा सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। अतः सरकार और सोसाइटी के साथ पार्टनरशिप कर यूनिवर्सिटी क्वालिटी पर फोकस करे। रिसर्च पर फोकस करे।

आज दुनिया भर में अलग अलग चीजों को लेकर रिसर्च हो रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि देश में रिसर्च को बढ़ावा दिया जाए।