Home उत्तरप्रदेश यूपी और MP के सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश में फिर...

यूपी और MP के सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश में फिर से नाइट कर्फ्यू लगना शुरू

633
0
UP and MP government took a big decision, night curfew started again in the state
night carfew
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

उत्तर प्रदेश, 24 दिसम्बर | Night Curfew : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने बड़ी घोषणा जारी कर दी है। दरअसल बता दें कि यूपी में 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.

उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी (Night Curfew) नाइट कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाएगा।

रात 11 बजे से हर दिन सबुह 5 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा.
वहीं शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है. आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे.

यूपी में कोरोना की स्थिति

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 49 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है. इसी अवधि के दौरान 12 लोगों ने कोविड-19 से जंग भी जीती है। फिलहाल प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड मामलों की संख्या 266 है.

अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. राज्य के 37 जिलों में एक भी कोविड का मरीज नहीं है। वहीं बीते 24 घंटों में यहां 1 लाख 91 हजार 428 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में भी लगा नाइट कर्फ्यू

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश की सरकार शिवराज सिंह चौहान ने भी कोरोना के मामले बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। उन्होंने ने कहा की आने वाले समय में तीसरी लहर को रोकने के लिए (Night Curfew) रात्रिकालीन कर्फ्यू को है।

मुख्यमंत्री ने पिछले महीने कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटा दिया था। इसके बाद कोरोना के इक्के दुक्के मामले ही सामने आ रहे थे लेकिन फिर से इस मामले में बढ़ोतरी होने लगी गुरुवार को 30 मामले सामने जिसके वजह से चिंता और भी गंभीर हो गई।

इसलिए एक्सपर्ट ओमीक्रॉन के खतरे को लेकर बार-बार अलर्ट कर रहे हैं, उसे देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना कदम आगे बढ़ा लिया है।