Home छत्तीसगढ़ Video : बांकी मोगरा प्रेस क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह,...

Video : बांकी मोगरा प्रेस क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह, अध्यक्ष पद का लिया शपथ,समर्थकों में हर्ष की लहर

490
0
Video: Mahendra Singh became the elected president of the rest of Mogra Press Club, took oath as the president, the wave of joy among the supporters
Press Club
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोरबा/बांकी मोगरा,28 दिसंबर | Banki Mogra Press Club : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बांकी मोंगरा प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

महेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को शिकस्त देते हुए अपने क्षेत्र के पत्रकार साथियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेतृत्वकर्ता बन गए हैं।24 सदस्यों वाली बाकी मोंगरा प्रेस क्लब में 23 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से 17 मत महेंद्र सिंह के पक्ष में पड़े।

निर्वाचित होने बाद वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह ने (Banki Mogra Press Club) बाकी मोगरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण किया। यह पल बड़ा ही रोमांचक रहा।

महेंद्र ने बतौर अध्यक्ष शपथ लिया कि मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जो पत्रकारिता मिशन के खिलाफ होगा और पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुंचायेगा। सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का वचन भी दिया।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह को छोटू सरदार के नाम से भी जाना जाता है। वे बाकी मोगरा में एक सक्रिय पत्रकार होने के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में भी विख्यात हैं जिनके द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद की जाती है।

(Banki Mogra Press Club) महेंद्र सिंह के अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और कोरबा के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों से भी उन्हें बधाइयां दी गई।

देखिये वीडियो –