Home खेल Video : चौथे ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 का आयोजन, हिम्मत कार्यक्रम...

Video : चौथे ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 का आयोजन, हिम्मत कार्यक्रम के अंतर्गत 45 बच्चे स्पर्धा के लिए रवाना

1039
0
Video: Fourth Open National Taekwondo Championship 2021 organized, 45 children leave for competition under Himmat program
Taekwondo Championship
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सूरजपुर | चौथे ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप (Taekwondo Championship) 2021 का आयोजन दिनांक 29 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक कोतमा में होना है। देश के अलग-अलग राज्यों से बच्चे इसमें शामिल होने वाले हैं, जिसमें सूरजपुर जिले के अय्यप्पा ग्राउंड बिश्रामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चे भी शामिल होने जा रहे हैं।

इस खेल के लिए कुल 45 बच्चे प्रशिक्षक (Taekwondo Championship) ब्लैक बेल्ट मदेश्वर कुमार रवि और अपने अभिभावकों के साथ जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं जिला एसपी भावना गुप्ता के साथ सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने खिलाड़ी बच्चों की हौसला अफजाई की और उन्हें जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

वहीं जिले की एसपी भावना गुप्ता ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह,जिला पंचायत सीईओ राहुल देव एवं एसपी भावना गुप्ता के द्वारा बच्चों,युवतियों एवं महिलाओं के आत्मरक्षा कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए हिम्मत कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है जिसके द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक टीम हिम्मत जाकर आत्मरक्षा (Taekwondo Championship) हेतु प्रशिक्षण दे रही है।

देखिये वीडियो –