Home छत्तीसगढ़ चौथे ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 का आयोजन 29 से 31दिसंबर 2021...

चौथे ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 का आयोजन 29 से 31दिसंबर 2021 तक

861
0
4th Open National Taekwondo Championship 2021 to be held from 29th to 31st December 2021
Open National Taekwondo Championship
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सूरजपुर,28 दिसंबर | Open National Taekwondo Championship : पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से बच्चे इसमें शामिल होने वाले हैं, जिसमें सूरजपुर जिले के अय्यप्पा ग्राउंड बिश्रामपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चे भी शामिल होने जा रहे हैं।

जिसके लिए कुल 45 बच्चे प्रशिक्षक मदेश्वर कुमार रवि (राजू) 2 डान ब्लेक बेल्ट और अपने अभिभावकों के साथ जिला कलेक्टर आदरणीय गौरव कुमार सिंह जी एवं जिला एसपी आदरणीय भावना गुप्ता के साथ सौजन्य मुलाकात करने एवं उनसे आशीर्वाद लेने उनके कार्यालय पहुंचे।

इस अवसर पर आदरणीय कलेक्टर महोदय गौरव कुमार सिंह जी ने (Open National Taekwondo Championship) बच्चों की हौसला अफजाई की और उन्हें जीत कर आने हेतु आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी एवं आदरणीय एसपी मैडम भावना गुप्ता जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर जीत कर आए।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में जिला कलेक्टर आदरणीय गौरव कुमार सिंह जी, (Open National Taekwondo Championship) जिला पंचायत सीईओ आदरणीय राहुल देव जी एवं एसपी मैडम आदरणीय भावना गुप्ता जी के द्वारा बच्चों,युवतियों एवं महिलाओं के आत्मरक्षा कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु हिम्मत कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। जिसके द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक टीम हिम्मत जाकर आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दे रही है।