Home रायपुर रायपुर : रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में 95...

रायपुर : रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में 95 हजार रूपए से अधिक अर्थदण्ड की वसूली

681
0
Recovery of fine of more than 95 thousand rupees in cases of illegal mining and transportation of sand
Ret ke avaidh utkhanan evan parivahan
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 30 दिसम्बर । Ret ke avaidh utkhanan evan parivahan खनिज विभाग द्वारा कोंडागांव जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए  लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। माह नवंबर एवं दिसम्बर 2021 में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विभिन्न प्रकरणों में 22 ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई और वाहन मालिकों से 95 हजार 800 रूपए अर्थदंड की वसूली की गई।

खनिज विभाग के कोंडागांव के सहायक खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग द्वारा माह नवम्बर 2021 में( Ret ke avaidh utkhanan evan parivahan ) रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 ट्रैक्टर जब्त किया गया, जब्त किये गये ट्रैक्टर वाहन मालिकों से 43 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया।

माह दिसम्बर 2021 में खनिज रेत के अवैध उत्खनन के 01 प्रकरण मारागांव, माकड़ी कोण्डागांव मंे 01 जेसीबी व 02 ट्रैक्टर जब्त कर अर्थदण्ड राशि 30 हजार 400 रूपए वसूल किया गया। ( Ret ke avaidh utkhanan evan parivahan) रेत के अवैध परिवहन के कुल 12 प्रकरणों में कार्यवाही की गई, जिसमें 04 ट्रैक्टर कोंडागांव से, 02 ट्रैक्टर बांसकोट से खनिज विभाग के द्वारा एवं 06 ट्रैक्टर लिहागांव से तहसीलदार बड़ेराजपुर के द्वारा जब्त किया गया है।

जब्त किये गये ट्रैक्टर वाहन मालिकों से 04 प्रकरणों में अर्थदण्ड राशि 21 हजार 800 रूपए वसूल किया गया एवं 08 प्रकरणों की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।