Home बिलासपुर बलौदाबाजार : स्किल हब इनिशिएटीव के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार : स्किल हब इनिशिएटीव के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

609
0
Balodabazar: Applications invited for free training under Skill Hub Initiative
skil hab inishieteev ke tahat nihshulk prashikshan
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बलौदाबाजार,30 दिसम्बर । skil hab inishieteev ke tahat nihshulk prashikshan प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3  अंतर्गत स्किल इनिशिएटीव हब कार्यक्रम के तहत् जिला मुख्यालय स्थित चक्रपाणी स्कूल बलौदाबाजार को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु चयनित किया गया है।

इस संबंध में सहायक सचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे युवक युवतियां, जो दसवीं के बाद शिक्षा व्यवस्था से दूर हो चुके है। उनको को ( skil hab inishieteev ke tahat nihshulk prashikshan) स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत पंजीकृत कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका संचालन चक्रपाणी स्कूल बलौदाबाजार किया जायेगा।

वर्तमान में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, हेल्थ केयर सेक्टर के प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी।

प्रशिक्षण के लिए 15 से 19 आयु वर्ग के युवक-युवतियां अपना नवीन पासपोर्ट साईज फोटो 2 नग,आधार कार्ड, राशन कार्ड दसवीं की अंकसूची इत्यादि दस्तावेज की छायाप्रति के साथ जिला कौशल विकास प्राधिकरण कलेक्टर परिसर कक्ष नं. 70 बलौदाबाजार अथवा  चक्रपाणी स्कूल बलौदाबाजार कक्ष क्रमांक 5 (कम्प्युटर लैब) में उपस्थित होकर फॉर्म भर कर जमा कर सकते है।

कोर्स पूरा होने के बाद एनएसडीसी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। ( skil hab inishieteev ke tahat nihshulk prashikshan ) यह योजना सीमीत अभ्यर्थीयों के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पूर्णता निःशुल्क रहेगी। अधिक जानकारी के लिए देवेश कुमार कुशवाह मोबाईल नं.9713687610 में सम्पर्क कर सकते है। आवेदन जमा करनें की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2022 है।