Home रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू को...

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया

187
0
Raipur: Chief Minister Baghel presented a check of 12 lakh 60 thousand rupees to the disabled mountaineer Shri Chitrasen Sahu.
mukhyamantree baghel
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 31 दिसम्बर mukhyamantree baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही एवं पैरा एथलेटिक्स श्री चित्रसेन साहू को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

( mukhyamantree baghel )मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन के अवसर पर पर्वतारोही, पैरा एथलेटिक्स, राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं ब्लेडरनर चित्रसेन साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी ।


     श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) में हिस्सा लिया था।

श्री चित्रसेन साहू ने ( mukhyamantree baghel) मुख्यमंत्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।