Home रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री ने धान और दाल की देसी किस्मों की मार्केटिंग...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने धान और दाल की देसी किस्मों की मार्केटिंग के लिए स्टार्टअप शुरु करने वाले युवा तरुण साहू की सराहना की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

178
0
Raipur: Chief Minister congratulates young Tarun Sahu, who started a startup for marketing indigenous varieties of paddy and pulses, for his success.
maarketing staartap
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 31 दिसंबर । maarketing staartap मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी युवा कृषि स्नातक श्री तरुण साहू ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्होंने कुछ युवाओं के साथ मिलकर ‘कृषि युग’ नाम से एक स्टार्टअप प्रारंभ किया है, यह स्टार्टअप धान और दालों की देसी किस्मों को सहेजने, उनके संरक्षण और जैविक तरीके से उनका उत्पादन करने का काम कर रहा है।

साथ ही देसी उपजों का परम्परागत रुप से प्रसंस्करण कर उन्हें मार्केट में उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री ने श्री तरुण साहू और उनके स्टार्ट अप द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


    श्री साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके (maarketing staartap ) स्टार्टअप द्वारा धान, दालों की देसी किस्मों की पैकेजिंग और बिक्री का कार्य एक वर्ष से किया जा रहा हैै। देसी किस्मों की खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता के कारण लोग इन किस्मों को हाथों-हाथ ले रहे हैं।

फसलों की हाईब्रिड किस्मों में उत्पादन तो ज्यादा होता है, लेकिन ऐसा स्वाद और खुशबू नहीं रहती। उन्होंने यह भी बताया कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में उन्होंने स्टॉल लगाया था, जहां लोगों के बीच उनके उत्पाद काफी लोकप्रिय हुए। इस ट्रेड फेयर में हर माह 3-3 टन कोदो-कुटकी की सप्लाई का आर्डर प्राप्त हुआ है।

कृषि युग स्टार्ट अप द्वारा स्थानीय किसानों को जोड़कर उन्हें देसी किस्मों की जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। (maarketing staartap )स्टार्ट अप द्वारा धान की दुबराज, छत्तीसगढ़ देवभोग, जवाफूल, जीराफूल, लोकतीमांझी, तेलकस्तुरी, समुनचीन, ब्लैक राइस सहित अरहर और कोदो-कुटकी की देसी किस्मों के उत्पादन और मार्केटिंग का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री आर. एल. खरे भी उपस्थित थे।