Home छत्तीसगढ़ रायपुर : : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले...

रायपुर : : बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया स्थान

174
0
Raipur : : First place given to Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel in the caricature exhibition held in Bangalore
kaartoon festival
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर 02 जनवरी 2022 | kaartoon festival कार्टून फ़ेस्टिवल के दौरान बंगलोर में लगी केरिकेचर प्रदर्शनी में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्थान दिया गया है।

यह प्रदर्शनी 21 दिनों तक चलेगी। गैलरी के संचालक वी जी नरेंद्रा ने बताया कि चूँकि यह कार्टून महोत्सव छत्तीसगढ़ से प्रकाशित होने वाली कार्टून पत्रिका के सहयोग से हो रहा है, हमने प्रदेश के मुख़िया को यह सम्मान प्रदान किया है।

इस केरिकेचर को ननजुंदा स्वामी ने बनाया है। नरेंद्रा ने बताया कि इस गैलरी में अब तक 175 से अधिक प्रदर्शनी लग चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब हमने तीन फ़ीट बाय दो फ़ीट के कार्टून लगाए हैं और यह भी पहली बार है कि हमने किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को विशेष रूप से उल्लेखित किया है ।

उन्होंने कहा कि | kaartoon festival कार्टून वॉच पत्रिका ने लगातार 25 साल प्रकाशित होने और देश की एकमात्र पत्रिका होने के कारण आज छत्तीसगढ़ कार्टून कला की राजधानी बन गया है।

ऐसे में इस प्रदेश का सम्मान तो होना ही चाहिए। इस प्रदर्शनी में डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम और बाला साहेब ठाकरे के केरिकेचर भी लगे हैं.