Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत द्वारा विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया में : दलालों...

जिला पंचायत द्वारा विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती प्रक्रिया में : दलालों के बहकावे में नहीं आने की अपील

308
0
In the contractual recruitment process on various posts by District Panchayat: Appeal not to be misled by touts
Zilla Panchayat Gourela Pendra Marwahi
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

Mahatama gandhi narega गौरेला पेंड्रा मरवाही, 6 जनवरी 2022/ जिला पंचायत गौरेला पेंड्रा मरवाही के अंतर्गत ( Mahatama Gandhi narega ) महात्मा गांधी नरेगा के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

सम्पूर्ण कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों की चयन समिति की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। विभिन्न माध्यमो से कार्यालय के संज्ञान में आया है कि किसी बहुरूपिया एवं दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति के द्वारा अभ्यर्थियों को धोखाधड़ी करके गुमराह किया जा रहा है एवं पैसे की मांग की जा रही है।


(Mahatama Gandhi narega) परियोजना निदेशक आर के खूंटे ने सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में नहीं आए एवं पैसे की मांग को स्पष्ट रूप से इनकार कर दें। भर्ती की सम्पूर्ण प्रक्रिया चरणवार पारदर्शिता से की जाएगी।