Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के धान क्रॉफ्ट प्रोजेक्ट को मिली सराहना

छत्तीसगढ़ के धान क्रॉफ्ट प्रोजेक्ट को मिली सराहना

1187
0
Paddy Craft Project of Chhattisgarh got appreciation
Dhan Craft Modal
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर । Dhan Craft modal ग्रामीण कला शिल्प एवं विज्ञान की थीम पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र द्वारा प्रदर्शित किए गए ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ को लोगों ने खासा पसंद किया गया। 

बालोद जिले के हायर सेकण्डरी स्कूल बड़गांव के छात्र शिव कुमार सहारे ने धान क्रॉफ्ट में धान की बालियों, पैरा और धान का प्रयोग कर इससे विभिन्न कलात्मक और सजावटी सामग्री तैयार करने का ऑनलाईन प्रदर्शन किया। गांव की सुंदरता ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ विषय पर गांव की कला और नवाचार को प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिका कादम्बिनी योगेश पारकर यादव के मार्गदर्शन ‘‘धान क्रॉफ्ट’’ प्रोजेक्ट तैयार किया। प्रदर्शनी के लिए छत्तीसगढ़ से 4 प्रोजेक्ट चयनित हुए थे, जिसमें रायपुर जिले से तीन और बालोद जिले से बड़गांव हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल था।

यह प्रदर्शनी 14 एवं 15 दिसम्बर को भारत सरकार के नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन के प्रोजेक्ट रीजनल इंडियन यंग इन्वेंटर्स एंड इनोवेशन चौलेंज 2021 अंतर्गत लगाई गई। इसका आयोजन साइंस सेंटर भोपाल के द्वारा किया गया।