Home छत्तीसगढ़ दशको की मांग हुई पूरी विधायक शर्मा ने जताया आभार

दशको की मांग हुई पूरी विधायक शर्मा ने जताया आभार

838
0
The entire MLA Sharma expressed his gratitude for the demand of decades
Bhumipujan
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

तिल्दा नेवरा- बलौदाबाजार । Bhumipujan विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिल्दा नेवरा के शासकीय सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका जिसका चौड़ीकरण व डामरीकरण की मांग पिछले 12,15 सालो से की जा रही थी साथ ही कॉलेज से 500 मीटर की दूरी पर दाऊ चंद्रभान सिंह सिरमौर आई टी आई पहुच मार्ग की भी मांग छात्र व प्राध्यापकों के द्वारा की जा रही थी जिस संबंध में छात्र संघ के पदाधिकारीयो ने मनीष शर्मा के नेतृत्व में बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा से मिलकर अपनी मांग रखी थी जिस पर विधायक ने जल्द ही इस मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया था कोरोना की वजह से लेट हुआ पर अब यह मांग पूरा हो रहा है ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा उक्त मार्ग के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न मार्गों के लिए वर्चुअल (Bhumipujan) भूमिपूजन का आयोजन कलेक्ट्रेट में 3 माह पहले ही रखा गया था चुकी अब उक्त कार्य के लिए टेंडर पश्चात कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसमे भूमिपूजन का विधिविधान पूजा कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड कोहका के पास किया गया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में इस कार्य को मूर्त रूप देने वाले विधायक प्रमोद शर्मा जी शामिल हुए विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा, जनपद सदस्य मति स्वाति वर्मा ,तुलसी सरपंच गुलाब यदु व अध्यक्षता कोहका सरपंच सहदेव कुर्रे द्वारा किया गया ।

इसके साथ ही हथबंद सिलपट्टी निनवा पहुच मार्ग का (Bhumipujan) भूमिपूजन का कार्य भी बलौदाबाजार विधायक जी के द्वारा किया गया सभा को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले जब मैं पहली बार इस गॉव में आया था तब से ही मेरे मन मे था कि मैं इस गॉव में पहुचने के लिए पक्का सड़क बनवाउ चुनाव जीतने के बाद मैने विधायक मद से 20 लाख से सीसी रोड बनवाने की बात कही तब तात्कालिक जनपद सदस्य तुलसी राम गौतम, बल्ला सोनी,और देवेंद्र यदु ने बताया कि यहाँ से होकर सिलपट्टी और निनवा भी पहुँचा जा सकता है जिस सड़क की मांग ग्रामीण लगभग 35,40 सालो से कर रहे है।

लोकनिर्माण मंत्री जी से मिलकर इस सड़क को बनाने की मांग रखी थी मैं माननीय लोकनिर्माण विभाग मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हु जिन्होंने मेरी मांग पर लगभग 10 करोड़ हथबंद सिलपट्टी निनवा पहुच मार्ग के लिए कोहका कॉलेज पहुच मार्ग के लिए लगभग साढ़े 5 करोड़ की स्वीकृति दी व तिवरैया रैता किरना मार्ग के मजबूती करण के लिए करोड़ो रुपये स्वीकृत किये।

कार्यक्रम में अनुज शर्मा अनुविभागीय अधिकारी, एच के साहू इंजीनियर कार्यालय प्रभारी अशोक यादव,अजय तिवारी, विवेक अग्रवाल शहर विधायक प्रतिनिधि ,मिनेश नायक विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण सूरज अहिरवार, युवा छात्र नेता मनीष शर्मा अनिल नायक, नोहर वर्मा ,विश्वनाथ वर्मा,तुलसी राम गौतम, यश निर्मलकर, कृष्ण वर्मा, संतोष राय, मनीष वर्मा, रतन चंद निषाद, मोनेश साहू, शेखर पांसे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।