Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का लोकवाणी प्रसारण रायपुर में उत्साह से सुना गया

मुख्यमंत्री का लोकवाणी प्रसारण रायपुर में उत्साह से सुना गया

727
0
Chief Minister's public broadcast was heard enthusiastically in Raipur
lokvaani-photo1
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
रायपुर । Lokavani prasaran मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के प्रसारण को आज पुरानी बस्ती रायपुर में बड़े उत्साह से सुना गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी की 25वीं कड़ी में प्रदेशवासियों से चर्चा में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का रायपुर से अटूट नाता रहा है। वे सबसे अधिक समय कलकत्ता में रहे।  स्वामी विवेकानंद ने जो छाप छत्तीसगढ़ में छोड़ी है, उसे चिरस्थायी बनाने के लिए उनके जन्मदिन 12 जनवरी को युवा महोत्सव का आयोजन करने की शुरूआत 2020 में की थी। (Lokavani)लोकवाणी में बताया गया कि युवा प्रतिभाओं को सवारने, उन्हें अवसर देने और आगे बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठाये गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का कैरियर केवल सरकारी नौकरी से ही नहीं बनता, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार खेल प्रशिक्षण की समग्र अधोसंरचना का निर्माण किया गया है, जिसके अंतर्गत 9 खेल अकादमी स्थापित की जा चुकी है। टेनिस स्टेडयम और अकादमी भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, थिंक बी, टेक्नोलॉजी हब एवं इनोवेशन फॉर नॉलेज बस्तर, बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट लिटरेचर एंड लैंग्वेज, राजीव युवा मितान क्लब गठित, शिक्षा-दीक्षा तथा रोजगार के अवसरों संस्कारवान युवा पीढ़ी तैयार करने की पहल, खेती, किसानी को बेहतर आय और युवाओं को प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसरों से जोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने(Lokavani) मासिक रेडियो वार्ता में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बेहतर व्यवस्था की है, पशुधन पालन को लाभ का जरिया बनाया है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं की उपलब्धियों और कीर्तिमानों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख किया।  उन्होंने कोरोना से बचने के लिए टीके लगवाने सहित कोरोना प्रोटोकॉल नियम का पालन करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने माह जनवरी अंतर्गत मकर संक्रांति, पोंगल त्यौहार, छेरछेरा पुन्नी, शाकम्भरी जयंती एवं गणतंत्र दिवस की प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिन शर्मा, अविनाश दुबे, मलिका प्रजापति, मीला थवाइत, आतीका मरकाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।